नोएडा(उप्र), गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने कहा है की जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के दौरान दिव्यांगजनों को मतदान स्थल तक ले जाने के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिला मजिस्ट्रेट सुहास एलवाई ने कहा कि बुजुर्ग लोगों और कोविड-19से ग्रस्त मतदाताओं के लिए, डाक मतपत्र का विकल्प होगा।
गौतमबुद्ध नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने रविवार को चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी किया। चुनाव प्रक्रिया 14 जनवरी 2022 से शुरू हो जाएगी। नोएडा, दादरी और जेवर में 10 फरवरी को चुनाव होगा जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना 14 जनवरी को जारी होगी। 21 जनवरी 2022 तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं, नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 27 जनवरी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार तीनों विधानसभा सीट पर 16 लाख 23 हजार 545 मतदाता अपने मताधिकारों का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने बताया कि नोएडा विधानसभा सीट पर 6,90,231 मतदाता, दादरी विधानसभा सीट पर 5,86,889 मतदाता तथा जेवर विधानसभा सीट पर 3,46,425 मतदाता मतदान करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीनों विधानसभा सीट पर कुल 1,754 बूथ बनाए जाएंगे। जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 552 है। सबसे ज्यादा मतदान केंद्र जेवर विधानसभा में 202 होंगे। दादरी में 201 और नोएडा में 149 मतदान केंद्र होंगे।
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons