तिलक नगर के 80 गज और ए ब्लॉक में सड़कों के नव निर्माण कार्य का उद्घाटन

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने तिलक विहार तिलक नगर के 80 गज और ए ब्लॉक में सड़कों के नव निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। सिरसा ने कहा कि जल्द ही तिलक नगर के वाल्मीकि कॉलोनी और तिलक विहार में नई सड़कें बनाई जाएंगी ताकि इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर हो और नागरिकों का जीवन आसान हो।

सिरसा ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में हम दिल्ली को और बेहतर बना रहे हैं।” सिरसा ने निर्माण कार्य के उद्घाटन की तस्वीरें अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर भी साझा कीं। https://x.com/mssirsa/status/1922539080417522092/photo/3

%d bloggers like this: