बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ, जिन्हें 23 अप्रैल को पाकिस्तान ने हिरासत में लिया था, 14 मई को सुरक्षित भारत लौट आए। उन्हें आज अटारी में चेक पोस्ट पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। सीमा सुरक्षा बल ने एक बयान में कहा, “आज बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ, जो 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे, को लगभग 1030 बजे संयुक्त चेक पोस्ट अटारी, अमृतसर के माध्यम से भारत को सौंप दिया गया।
यह हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया।” पूर्णम कुमार शॉ अपनी वर्दी में थे और अपनी सर्विस राइफल लेकर पाकिस्तान में घुसे। 40 वर्षीय पूर्णम कुमार शॉ पिछले 17 वर्षों से बीएसएफ में हैं। वे पश्चिम बंगाल के हुगली से हैं। https://x.com/ashishsood_bjp/status/1922561956537373112/photo/1