तेलंगाना ने 12 मई से 10 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार नियंत्रित करने के लिए मंगलवार को राज्य में 12 मई से 10 दिन का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य मंत्रिमंडल ने 12 मई (बुधवार) सुबह 10 बजे से अगले 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘हालांकि सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक सभी दैनिक गतिविधियों में छूट रहेगी।’’

सोमवार को तेलंगाना में कोविड-19 के 4,826 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 50 हजार से अधिक हो गई, वहीं संक्रमण से 35 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 2,771 हो गयी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंत्रिमंडल ने कोविड-19 रोधी टीकों की खरीद के लिए वैश्विक निविदा जारी करने का फैसला किया है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: