दिल्ली की जनता महिला विरोधी आप का असली चेहरा कभी नहीं भूलेगी : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में आम आदमी पार्टी (आप) के हालिया बयानों पर निशाना साधा। दिल्ली भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि “आम आदमी पार्टी (आप) के नेता, जिन्होंने अपनी ही महिला कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और यहां तक कि सांसदों का अपमान और उत्पीड़न किया है, वे दिल्ली की महिलाओं के सम्मान की बात कैसे कर सकते हैं? दिल्ली की जनता महिला विरोधी आप का असली चेहरा कभी नहीं भूलेगी।” दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी महिला विरोधी पार्टी है, जिसका महिलाओं के प्रति व्यवहार अशोभनीय है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के इशारे पर उनके सचिव ने शीशमहल में महिला सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और बदसलूकी की। शर्मनाक बात यह है कि केजरीवाल अपराधी को बचाने और कोर्ट में उसकी पैरवी करने में लगे हैं। एक तरफ महिलाओं का अपमान तो दूसरी तरफ अपराधियों को संरक्षण देना केजरीवाल की राजनीति है। ऐसे में सवाल उठता है कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा कैसे संभव होगी, जब पूर्व मुख्यमंत्री खुद महिला विरोधी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं।Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: