दिल्ली भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली में ऑटो रिक्शा चालकों से बातचीत की। सचदेवा ने कहा, “आज प्रदेश कार्यालय में ऑटो चालकों ने भाजपा को अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सरकार ने वर्षों तक ऑटो चालकों का शोषण किया, इसलिए अब दिल्ली के ऑटो चालकों ने भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को सत्ता से हटाकर भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया है।” वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “दिल्ली में ऑटो चालकों का एक बहुत बड़ा वर्ग है जो इस शहर की धड़कन है। वे पूरी दिल्ली में घूमते हैं, लोगों से बात करते हैं और उनकी समस्याएं सुनते हैं, लेकिन उनकी समस्याएं कौन सुनेगा? अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 वर्षों में उनके साथ विश्वासघात किया है। इसलिए हमने आज उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी आजीविका को बेहतर बनाना भाजपा की जिम्मेदारी है। अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो हम उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगे।” https://x.com/Virend_Sachdeva/status/1868595169723043922/photo/2