दिल्ली सरकार और इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (ICCR) ने दिल्ली के कलाकारों, लेखकों, विद्वानों और सांस्कृतिक संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय मंचों से जोड़ने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस साझेदारी से दूसरे देशों के कलाकारों के साथ बातचीत और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के मौके बनेंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली दुनिया के मंच पर भारत की सांस्कृतिक मौजूदगी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस MoU पर ICCR की डिप्टी डायरेक्टर जनरल (कल्चर) मनीषा स्वामी और दिल्ली के कला, संस्कृति और भाषा विभाग के सचिव डॉ. के. महेश ने साइन किए।
साइनिंग के समय गुप्ता, दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा और ICCR की डायरेक्टर जनरल के. नंदिनी सिंगला मौजूद थीं।https://x.com/iccr_hq/status/2104489367184240687/photo/1