पाकिस्तान ने एशिया कप में शॉन टैट की सहायता के लिये गेंदबाजी कोच भेजा

कराची, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने लाहौर में अपने राष्ट्रीय हाई परफोरमेंस सेंटर से एक गेंदबाजी कोच को शनिवार से शुरू हो रहे एशिया कप में टीम के मुख्य गेंदबाजी कोच शॉन टैट की सहायता के लिये भेजा है।

मुख्य कोच सकलेन मुश्ताक की सिफारिश के बाद उमर राशिद बुधवार को पाकिस्तान टीम से जुड़ने के लिये रवाना हुए।

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘मोहम्मद हसनैन टीम हैं तो उमर उनके गेंदबाजी एक्शन पर नजर रखेंगे क्योंकि उन्होंने इस तेज गेंदबाज के एक्शन को सही कराने में काम किया था, जब इस साल के शुरू में उनके अवैध गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट की गयी थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टैट (आस्ट्रेलियाई) और खिलाड़ियों के बीच बातचीत में उमर अहम भूमिका निभायेंगे। ’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: