बृहन्मुंबई महानगर पालिका में जल्द ही ‘भ्रष्टाचार की हांडी’ तोड़ेगी भाजपा: फडणवीस

मुंबई, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जल्द ही बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में ‘‘भ्रष्टाचार की हांडी तोड़ेगी।’’

शहर में आयोजित दही हांडी के एक कार्यक्रम में भाजपा नेता ने यह बयान दिया। शिवसेना बीएमसी पर 30 साल से भी ज्यादा समय से काबिज है।

फडणवीस ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार की हांडी तोड़ना शुरू कर दिया है। हम भी बीएमसी में भ्रष्टाचार की हांडी तोड़ेंगे।’’

इस मौके पर भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने दावा किया कि इस बार बीएमसी चुनाव में भाजपा की जीत होगी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: