नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने शुक्रवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को व्यक्तिगत धार्मिक रीतियों को समाप्त करने वाला कानूनी प्रावधान समझने की भूल नहीं करनी चाहिए।
सिंघवी ने अपनी पुस्तक ‘फ्रॉम द ट्रेंचेज’ के लोकार्पण के मौके पर कहा, ‘‘अग्नि मंदिर में पूजा को बहुत से लोग अजीब मान सकते हैं लेकिन पारसी लोगों के लिए यह अहम धार्मिक कृत्य है। मुझे नहीं लगता कि समान नागरिक संहिता ऐसी चीजों को खत्म करने के लिए है।’’
सिंघवी ने कहा कि यूसीसी पर सहमति बनना सरल काम नहीं है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons