ब्रिटेन ने कैलाइस में फंसे यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए वीजा प्रक्रिया आसान की

पेरिस, ब्रिटेन में अपने परिजनों तक पहुंचने की उम्मीद से फ्रांस के बंदरगाह शहर कैलाइस आए यूक्रेनवासी शुक्रवार से स्थानीय प्रशासन के समक्ष वीजा का अनुरोध कर सकते हैं। अटके शरणार्थियों के साथ बदसलूकियों की शिकायत के बाद ब्रिटिश अधिकारियों ने तेजी के साथ यह ढांचा तैयार किया है।

प्रांतीय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा है कि ब्रिटेन का एक ‘कांसुलर पोस्ट’ आरस के निकटवर्ती कैलाइस क्षेत्र में बनाया गया है।

फ्रांस के आंतरिक मामलों के मंत्री गेराल्ड डर्मेनियन ने पिछले रविवार को कहा कि रूस के हमलों के बाद यूक्रेन छोड़कर भागने वाले नागरिक लंबी यात्रा करके कैलाइस पहुंच रहे हैं और उन्हें पहले पेरिस या ब्रसेल्स में वीजा आवेदन करने को कहा गया था, ‘‘जो थोड़ा आमनवीय था।’’

सैकड़ों यूक्रेनवासियों को कैलाइस के निकट ब्रिटेन के प्रवेश बिंदुओं से लौटना पड़ा था, जिसे कैलाइस प्रशासन ने इस सप्ताह ‘अवास्तविक’ करार दिया था। हालांकि ब्रिटेश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अपने इस रुख का यह कहकर समर्थन करना पड़ा था कि ब्रिटेन ‘बिना किसी जांच या नियंत्रण’ के लोगों को अपनी सीमा में प्रवेश को अनुमति नहीं देगा।

कैलाइस को ब्रिटेन में दाखिल होने के लिए एक महत्वपूर्ण बिंदु माना जाता रहा है। यहां आने वाले प्रवासी इंग्लिश चैनल पार करके ब्रिटेन की सीमा में दाखिल होते रहे हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia Commons

%d bloggers like this: