भाजपा सरकार ने दिल्ली को हवा-हवाई बजट दिया है: आतिशी

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पेश किए गए बजट की आलोचना की और बजट को बेबुनियाद बताया।

उन्होंने बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश न करने के लिए भी सरकार की आलोचना की।आतिशी ने कहा, “भाजपा की ‘आपदा’ सरकार ने दिल्ली को हवा-हवाई बजट दिया है। एक लाख करोड़ रुपये के बजट का कोई आर्थिक आधार नहीं है, अन्यथा आर्थिक सर्वेक्षण को छिपाने की क्या जरूरत थी? मैं रेखा गुप्ता जी को चुनौती देती हूं कि वे आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े सार्वजनिक करें। सच्चाई सामने आ जाएगी।”

इस बजट से भाजपा की मंशा भी उजागर हुई है: 1. सरकारी स्कूलों को बर्बाद करना – 10 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि शिक्षा बजट को 20% से भी कम कर दिया गया है, ताकि सरकारी स्कूल बर्बाद हो जाएं। 2. मुफ्त इलाज बंद करना – 10 साल में पहली बार स्वास्थ्य बजट को 13% कर दिया गया है, ताकि गरीबों का मुफ्त इलाज बंद हो जाए। 3. सफाई व्यवस्था बंद करना – यह पहली बार हुआ है कि एमसीडी का बजट कम किया गया है।

एमसीडी का बजट जो वर्ष 2024-25 में ₹8423 करोड़ था। उसे इस बार ₹1526 करोड़ घटाकर ₹6897 करोड़ कर दिया गया है। आतिशी ने कहा कि अपने बजट भाषण में दिल्ली की सीएम ने अपने 2 घंटे के भाषण में से करीब डेढ़ घंटे आप और अरविंद केजरीवाल पर हमला करने में बिताए, जबकि चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब उनकी सरकार सत्ता में है।

Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: