भारतीय विदेश मंत्री ने म्यांमार के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत जूली बिशप से मुलाकात की

विदेश मंत्री एस जयशंकर और संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत जूली बिशप ने म्यांमार में तेजी से बदलते हालात पर चर्चा की। डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “आज शाम दिल्ली में म्यांमार के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत जूली बिशप से मिलकर खुशी हुई।

सीमा पर स्थिरता, शरणार्थियों की स्थिति, म्यांमार से बाहर अंतरराष्ट्रीय अपराध और आर्थिक सहायता प्रदान करने के बारे में चर्चा की। राजनीतिक स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।” म्यांमार भारत के रणनीतिक पड़ोसियों में से एक है और यह उग्रवाद प्रभावित नागालैंड और मणिपुर सहित कई पूर्वोत्तर राज्यों के साथ 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।

म्यांमार के सीमावर्ती क्षेत्रों में हिंसा और अस्थिरता को देखते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री ने जनवरी में सीमा पर बाड़ लगाने की योजना की घोषणा की थी।

%d bloggers like this: