यूक्रेन में भारतीय छात्र की गोली लगने से मृत्यु

रूस-यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय छात्र जो खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा था की गोली लगने से मृत्यु हो गई। उक्त छात्र कर्नाटक का रहने वाला था और यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा था। यह घटना उस वक्त हुई जब कर्फ्यू खत्म होने बाद किराने का सामान लाने के लिए निकला था। छात्र का नाम नवीन एस जी है उसका यूनिवर्सिटी में चौथा वर्ष था।

मंत्रालय ने उनके परिवार से संपर्क किया और उनके बेटे की मौत की पुष्टि की, पीड़ितों के दोस्तों के अनुसार वे बहुत डरे हुए हैं और किराए की बस के माध्यम से छात्रावास से भागने की कगार पर हैं क्योंकि उन्हें नहीं पता कि क्या करना है अब उनमें से 200 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने बचाए जाने की उम्मीद छोड़ दी है और विश्वविद्यालय और भारतीय दूतावास पर उन्हें आश्वासन और सुरक्षा प्रदान नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं।

फोटो क्रेडिट : https://gdb.rferl.org/9FECAD91-5C10-4CA9-8A6D-FD6D4C10D07E_cx4_cy3_cw94_w650_r1_s.jpg

%d bloggers like this: