अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री के चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के लिए यातायात प्रतिबंध लगा दिया है और यमुना खादर में विशेष व्यवस्था की है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम बुधवार से शनिवार तक पूर्वोत्तर दिल्ली के यमुना खादर के डीडीए मैदान में आयोजित किया जाएगा।
यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए उचित स्थानों पर यातायात संकेत लगाए गए हैं और यातायात के सुचारू और निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त यातायात कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि धीरेंद्र शास्त्री द्वारा सुनाई जाने वाली ‘हनुमत कथा’ में 8 लाख दर्शकों के आने की उम्मीद है। तिवारी ने कहा कि आयोजन समिति ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 22 एकड़ क्षेत्र में टेंट लगाए गए हैं जबकि 30 एकड़ का पार्किंग स्थल भी तैयार किया गया है।